विधायक खेल महाकुंभ: डा एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा आयोजित विधायक खेल महाकुंभ के आज 25 में दिन लेदर बाल के क्रिकेट मैच का मुकाबला सुप्रिया सोलर हाउस चुर्क और डा एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। डा एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी ने 108 रनों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच में डा एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ से धनंजय त्रिपाठी ने 37 बाल पे 86 रन और आकाश ने 20 बाल पे 62 रन की पारी खेली। सुप्रिया सोलर हाउस चुर्क की टीम 20 ओवर में 150 रन बनाकर आल आउट हो गई। डा एच पी सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ से पंकज ओझा ने 02 ओवर में 02 विकेट चटकाए। इस अवसर पर सुभाव ग्राम पंचायत के प्रधान विमलेश पटेल, राजेश चौबे, विकास मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, डा एच पी सिंह आदि उपस्थित रहे। कल 19.01.2026 को सुबह 10.00 बजे से कैनवस क्रिकेट मैच का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?