मिशन शक्ति: रागिनी जायसवाल बनी ओबरा थाना प्रभारी,फरियादियो की सुनी समस्याएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्रा को एक दिन का थाना ओबरा का प्रभारी बनाया गया

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति  नारी सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत ओबरा थाना में एक सराहनीय पहल किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 11 की छात्रा रागिनी जायसवाल को एक दिन का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। बालिका रागिनी जायसवाल ने थाना प्रभारी का कार्यभार संभालते हुए महिला एवं पुलिस फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उनके आत्मविश्वास, संवाद शैली तथा समस्याओं की गंभीरता को समझते हुए समाधान प्रस्तुत करने की क्षमता की सभी उपस्थित जनों द्वारा सराहना की गई।

इस अवसर पर थाना स्टाफ, स्थानीय शिक्षकगण, महिला हेल्प डेस्क की प्रतिनिधि एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह पहल बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं समाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

वही थाना ओबरा द्वारा यह प्रयास “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” एवं “मिशन शक्ति” जैसी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया, जिससे वह आने वाले समय में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभा सकें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?