एमएलसी स्नातक व शिक्षक चुनाव के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 दिसम्बर तक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत अर्हता तिथि 01 नवम्बर,2025 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के De Novo पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत अर्हता तिथि 01 नवम्बर,2025 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के De Novo पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में पदनामित ईआरओ एवं पदाभिहित व अपर पदाभिहित अधिकारियों के प्रशिक्षण के साथ ही मान्यता राजनैतिक दलों के साथ बैठक किया।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी खण्ड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 07 दिसम्बर,2026 तक है। विधिक प्राविधान के अनुसार जिस वर्ष खण्ड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन होना है, निर्वाचक नामावली निर्वाचन वर्ष के पूर्ववर्ती वर्ष में तैयारी करायी जाती है।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,1951 की धारा 27(6) यह विनिर्दिष्ट करती है कि अर्हता की तारीख उस वर्ष के नवम्बर के पहले दिन की तारीख होगी, जिसमें निर्वाचक नामावली की तैयारी या पुनरीक्षण कार्य किया जायेगा। वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों को भागवार तैयार करायी जाती है, परन्तु मतदेय स्थलों का प्रस्ताव आयोग के अनुमोदनार्थ निर्वाचन की घोषणा के पश्चात प्रेषित किया जाता है।

यह परम्परा रही है कि गत निर्वाचन में जहां मतदेय स्थल स्थापित किया गया होता है, उन्हीं मतदेय स्थलों का चयन वर्तमान पुनरीक्षण के दौरान भी कर लिया जाता है, परन्तु गत् 06 वर्षों में जनसंख्या व अन्य आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि के कारण कतिपय मतदेय स्थलों में परिवर्तन की आवश्यक होता है अथवा नये मतदेय स्थल बनाये जाने की आवश्यकता होती है।


उन्होंने बताया कि वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की अर्हता तिथि 01 नवम्बर,2025 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, सार्वजनिक नोटिस जारी किये जाने की तिथि 30 सितम्बर को, समाचार पत्रों में नोटिस का पुनः प्रकाशन 15 अक्टूबर को, समाचार पत्रों में नोटिस का द्वितीय पुनः प्रकाशन 25 अक्टूबर तक होगा।

वही फार्म 18 या 19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि जैसी स्थिति हो के लिए 06 नवम्बर को, वह तिथि जिस तक पांडुलिपियों की तैयारी और आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण किये जाने की तिथि 20 नवम्बर,  निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन की तिथि 21 नवम्बर, तक है।

वही दावे और आपत्तियाॅ दाखिल करने की अवधि 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक, वह तिथि जिस तक दावें और आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा और अनुपूरक सूची तैयार और मुद्रित किये जाने की तिथि 25 दिसम्बर को तथा निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 30 दिसम्बर को निर्धारित किया गया है।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, तहसीलदारगण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला मंत्री भाजपा सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष सपा राम निहोर यादव, जिला अध्यक्ष युवा मंच अपना दल अंशु तिवारी, जिलाध्यक्ष बसपा बी0 सागर, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी रमेश कुमार गौतम, जिला प्रभारी बसपा डाॅ0 ओम प्रकाश मौर्य, जिला प्रभारी कांग्रेस आशीष कुमार सिंह, जिला मंत्री सीपीआई नन्दलाल मौर्य, पदनामित ईआरओ एवं पदाभिहित/अपर पदाभिहित अधिकारीगण, निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक  राजकुमार व सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?