बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मिर्जापुर रहा बंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

घंटाघर के मैदान से निकली विशाल जन आक्रोश रैली

मिर्जापुर। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार और उनके उपासना स्थल को तोड़े जाने के विरोध में आज मिर्जापुर के सभी व्यापारिक संगठनों द्वारा मिर्जापुर बैंड का आवाहन किया गया साथ ही हिंदू धर्म रक्षा समिति द्वारा एक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली जा रही है । नगर के घंटाघर मैदान में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए बुधेनाथ मंदिर के महंत डॉक्टर योगानंद गिरी ने कहा कि जिस तरह से बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाकर तख्ता पलट कर दिया गया उसके बाद से वहां रह रहे हिंदुओं के ऊपर उन्हें कत्थक पंथियों द्वारा बहुत जुल्म ढाए जा रहे हैं । और हिंदू जुल्म सहने को मजबूर हैं , हिंदुओं के जुल्म के खिलाफ ना तो कोई मानवाधिकार आ रहा है ना ही कोई संगठन ऐसे में जरूरत है कि सभी हिंदू संगठित हो जाएं नहीं तो अगर यहां भी कट्टरपंथी हावी हो जाएंगे तो यहां के लोग कहा जायेगे । कई वक्ताओं के संबोधन के बाद मैदान से जन आक्रोश रैली निकाली जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरेगी रैली में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, भोलेनाथ मंदिर के महंत डॉक्टर योगानंद गिरी के अलावा विश्व हिंदू परिषद के नेतागण के साथ-साथ काफी संख्या में आम जनता शामिल है , सभी के मन में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर आक्रोश है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?