खनन हादसा : कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से की मुलाकात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- अभियुक्त की गिरफ्तारी व मृतकों की शिनाख्त में देरी पर जताई गंभीर चिंता

सोनभद्र। बिल्ली–मारकुंडी खनन हादसे को छह दिन बीत जाने के बाद भी न तो मृतकों की पूरी शिनाख्त हो सकी है और न ही जिम्मेदारों की गिरफ्तारी, जिसके विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल चुर्क पुलिस लाइन स्थित एसपी ऑफिस पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड और पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने किया।

प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सोशल मीडिया और पत्रों के माध्यम से मिली जानकारी के बावजूद अभी तक मृतकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं हादसे में लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

कांग्रेस प्रतिनिधियों ने कहा कि हादसे को हुए छह दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय सोनभद्र पहुंचे और मृतक परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृत व्यक्तियों के परिवारों को 50 लाख रुपये मुआवज़ा एवं एक सदस्य को नौकरी देने की मांग भी की।

प्रतिनिधि मंडल ने खदानों में सुरक्षा मानकों की जांच की मांग करते हुए कहा कि जो खदानें निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं, उन्हें तत्काल बंद किया जाना चाहिए। यदि कोई खदान मालिक जबरन खनन कार्य चलाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हादसे में मृत या घायल मजदूरों के बारे में जो सूचनाएं समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई हैं, उनकी वास्तविकता सामने आनी चाहिए, ताकि घटना के हर पहलू की पारदर्शी जांच सुनिश्चित हो सके।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश देव पांडेय, राजेश द्विवेदी, पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, यूपी कांग्रेस कमेटी सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु), सेवा दल अध्यक्ष कौशलेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष नूरुद्दीन बाबू, महासचिव सुनीता त्रिपाठी, जिला महासचिव मोहन बियार तथा स्वतंत्र साहनी शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?