सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी छात्रों का किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O – संत जेवियर्स स्कूल में पुरातन छात्र समूह ने किया आयोजन

सोनभद्र। नगर स्थित संत जेवियर्स स्कूल में गुरूवार को मेधावी छात्रा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका आयोजन विद्यालय के वर्ष 1989 के पुरातन छात्र समूह ने आयोजित किया।
प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष 2025 की हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय में प्रथम तथा जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिमझिम पाठक के प्रोत्साहन एवं अध्ययनरत अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा देने के उद्देश्य से विद्यालय के वर्ष 1989 के पुरातन छात्र समूह ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर पुरातन छात्र जितेन्द्र पटेल एवं परसुराम ने रिमझिम पाठक को स्मृति चिह्न, लेखनी एवं इक्यावन सौ रुपये नगद धनराशि देकर उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।
प्रधानाचार्य फा. आल्बर्ट प्रवीण लोबो ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुराने छात्रों द्वारा यह एक अच्छी पहल प्रारम्भ की गयी है, जिससे हमारे अन्य विद्यार्थी भी प्रेरणा लेकर भविष्य में अच्छे अंकों से सफलता अर्जित करने का प्रयास करेंगे। ताकि उन्हें भी जनपद एवं प्रदेश स्तर की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त हो सके। इस कार्य के लिए उन्होंने पुराने छात्रों के समूह को साधुवाद भी दिया।
परसुराम ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम आज जिस परम्परा का प्रारम्भ कर रहे हैं यह भविष्य में निरन्तर चलती रहेगी और हो सकता है हम केवल प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी का ही सम्मान न करें बल्कि द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी प्रोत्साहित करे। इसलिए हम सभी चाहते हैं कि परीक्षा में सफलता के लिए आप सभी सदैव लगन एवं परिश्रम से जुटे रहें और हमारे इस पुराने विद्यालय के नाम को रोशन करते रहें।
इस अवसर पर रिमझिम पाठक के पिता बृजमोहन पाठक के अतिरिक्त पुरातन छात्र समूह के अनुराग, संजय, शांति पाण्डेय, विवेक चन्द्र जायसवाल, कमल किशोर, विमलेश पाण्डेय, मनीष कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, डा. देवेश खेमका, शिक्षक ब्रजेश तिवारी, राकेश द्विवेदी, प्रदीप चौबे, जगदम्बा प्रसाद, शिक्षिका उर्मिला यादव, शकिला जैदी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?