साहस शौर्य व पराक्रम के सम्मान में निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र जिला कार्यालय पर आगामी 17 मई 2025 को सायं 03.00 बजे भारतीय सेना के अदम्य साहस शौर्य व पराक्रम के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है जिसकी व्यवस्था के निमित्त बैठक आज सम्पन्न हुयी।
तिरंगा यात्रा होटल सवेरा ग्राउण्ड से स्वर्ण जयन्ती चौक होते हुए शीतला माता मंदिर चौक पर जायेगी तिरंगा यात्रा मे सभी सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, व्यापार मण्डल व सभी समाज के लोग सहभाग करेंगे भव्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल के नेतृत्व में गुरुवार को तैयारी बैठक सम्पन्न हुयी।
बैठक मे प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, अशोक मौर्य, कार्यक्रम संयोजक कृष्णमुरारी गुप्ता, कमलेश चौबे, शंम्भू नारायण सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, ओमप्रकाश यादव, रजनीश रघुवंशी, महेश्वर चन्द्रवंशी, गुडिया त्रिपाठी, सुनिल सिंह, नार सिंह, अनिल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, मनीष अग्रहरी, दिलिप चौबे, रामबली मौर्या, बलराम सोनी, अजय मिश्रा सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?