खराब सड़क से परेशान ग्रामीण, ब्लॉक प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाजसेवी प्रशांत दुबे बोले- 15 साल पुरानी सड़क गड्ढों में तब्दील, आए दिन दुर्घटना

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत खैराही और किरवानी को जोड़ने वाली सड़क की जर्जर हालत से परेशान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड को पत्र देकर सड़क निर्माण की मांग की है। समाजसेवी प्रशांत दुबे और पूर्व प्रधान शिवप्रसाद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोकहित में शीघ्र सड़क बनवाने की अपील की। पत्र में बताया गया कि ईंट से बनी यह सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोगों के हाथ-पैर की हड्डियां टूट चुकी हैं। रात के समय बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को गड्ढों के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पूर्व प्रधान किरवानी शिवप्रसाद ने कहा कि खैराही में स्व. शोभनाथ के घर से लेकर शुभलाल के घर तक का हिस्सा सबसे ज्यादा खराब है। इस सड़क का निर्माण लगभग 15 साल पहले हुआ था, तब से मरम्मत नहीं हुई। बरसात में स्थिति और बदतर हो जाती है। शिवप्रसाद, प्रशांत दुबे, राजेश, राकेश, लालचंद्र, रामगति सहित ग्रामीणों ने मांग की कि जनहित को देखते हुए इस सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि समस्या को प्राथमिकता पर रखकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और जल्द समाधान निकाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?