नवनियुक्त सीएमओ डॉ. रमेश मिश्रा का डॉक्टर एसोसिएशन ने किया स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डॉ. ओपी मौर्य ने कहा – ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में देंगे पूरा सहयोग

सोनभद्र। सोमवार को रूरल हेल्थ वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन सोनभद्र के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें शिव पार्वती शिव द्वार की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओपी मौर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भूपेंद्र कुमार पाठक और जिला अध्यक्ष डॉ. राम अवतार चौहान शामिल थे। डॉक्टरों ने सीएमओ को बधाई देते हुए सोनभद्र जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। डॉ. ओपी मौर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और प्राइवेट डॉक्टर्स व शासन-प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए एसोसिएशन हमेशा तत्पर रहेगा। सीएमओ डॉ. रमेश मिश्रा ने सभी का आभार जताते हुए जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की बात कही।

Leave a Comment

1493
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?