जर्जर सड़क को लेकर पीडब्लूडी विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O जर्जर सड़क पर चलना दुभर, सौंपा ज्ञापन

शक्तिनगर (सोनभद्र) । जर्जर हाइवे पर गड्ढा युक्त सड़क की दुर्दशा को लेकर ऊर्जाँचल ट्रक ऑनर्स एसोसियेशन के बैनर तले लोगो ने रविवार को सड़क जाम कर बीना पुलिस को ज्ञापन सौंप कारवाई की मांग की हैँ। लोगों ने हाथों मे तख्तीयां, बैनर लेकर पीडब्लूडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ विरोध जताया।बताया की जर्जर सड़क व बड़े बड़े गड्ढों से लोगो को सड़क पर चलना दुभर हों गया हैँ। सड़क क्षतिग्रस्त से हजारों वाहन क्षतिग्रस्त भी लगातार हों रहे हैँ। बताया की औडी-शक्तिनगर राजमार्ग(एसएच-5ए) की मरम्मत व सडक की पटरियो की सफाई कराये जाने, ओवरलोड राख का अभिवहन बन्द किये जाने का खड़िया (मर्रक) पेट्रोल पंप से ओवर ब्रिज खड़िया तक पैदल चल प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी-सोनभद्र को सम्बोधित ज्ञापन चौकी प्रभारी को सौंपा।ज्ञापन सौपने मे उपेन्द्र पाण्डेय, चंद्र देव गुप्ता, कार्तिक पाण्डेय के साथ ट्रक आनर्स एसोसियेशन के पप्पु सिंह,ओम प्रकाश द्विवेदी, सुशील तिवारी, सतीश सिंह, सत्यम सिंह बिट्टू,चंदन भारती प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश भारती, भगवती यादव,पिन्टु सोनी महताब आलम,एल.के मेहता,विक्रम सिंह, राजेश चौहान,अजय पटेल आदि मौजुद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?