वन क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

घघरी से बभनी तक वन क्षेत्र से गुजरने वाले मार्ग का मामला

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। क्षेत्र में ग्राम पंचायत घघरी से बभनी तक वन क्षेत्र से गुजरने वाले मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी से मार्ग निर्माण की अपील की।

घघरी ग्राम पंचायत से बभनी तो दो किमी सडक वर्षों से कच्ची और गढ्ढा युक्त है ग्रामीणों के लिए आवागमन का एक महत्वपूर्ण साधन है। विद्यार्थी, किसान, मजदूर, महिलाएं, बुजुर्ग और मरीज सहित आम नागरिक प्रतिदिन इस मार्ग का उपयोग करते हैं।वर्तमान में मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर वर्षा ऋतु में यह मार्ग कई स्थानों पर दुर्गम हो जाता है।

इस कारण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि कार्य, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जो क्षेत्र के समग्र विकास में बाधा बन रहा है।यह मार्ग वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है, जिसके कारण इसका निर्माण वर्षों से लंबित है। इस संबंध में समय-समय पर विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। हजारों ग्रामीण आज भी मूलभूत सड़क सुविधा से वंचित हैं। बरसात के दिनों में लोगों को कीचड़ और जलभराव की समस्या झेलना पड़ता है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि घघरी से बभनी तक प्रस्तावित मार्ग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण संबंधित विभागों द्वारा कराया जाए। उन्होंने वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर मार्ग निर्माण की कार्यवाही शीघ्र शुरू करने की अपील की।

प्रदर्शन में देवेंद्र कुमार शर्मा, आशीष, श्याम कार्तिक, श्याम नारायण, अमर पटेल, अशोक कुमार, बृजेश कुमार, अंजनी कुमार, विनोद कुमार पटेल, जवाहर, रामनारायण और संतोष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?