सीओ राजेश कुमार राय बोले- बॉर्डर इलाकों में अपराधियों पर नजर रखें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा
विंढमगंज, सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को विंढमगंज थाने में क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी संगठनों के लोग शामिल हुए।सीओ राजेश कुमार राय ने बैठक में मौजूद लोगों से क्षेत्र में संगठित अपराध और अपराध करने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने गांव स्तर पर और खासकर बॉर्डर क्षेत्र के इलाकों में होने वाले अपराध व संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना तुरंत थाने को मोबाइल के माध्यम से दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। सीओ ने कहा कि आमजन के सहयोग से अपराधों पर नकेल कसी जा सकेगी और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सकेगी। उन्होंने पुलिस-जनता के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में दीपक कुमार, अनीशा मत, फूल मोहम्मद, मोहम्मद अरमान, शाहरुख खान, आरफीन अंसारी, जमीर, यदुनाथ यादव, रमेश, अरविंद जैसवाल, रामप्रसाद यादव, सुरेंद्र पासवान, संजय कुमार गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।





