बभनी-रेणुकूट मार्ग पर हुआ हादसा, वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने – बुझावन की हालत गंभीर, CCTV फुटेज खंगाल कर वाहन की तलाश जारी

बभनी, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के बभनी-रेणुकूट मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बुझावन 25 पुत्र भीम सिंह और राजेश कुमार 24 पुत्र रामलखन, दोनों निवासी आरंगपानी थाना म्योरपुर, बाइक से बभनी की तरफ जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसमें बुझावन को सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बुझावन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजेश का इलाज सीएचसी में चल रहा है। सूचना पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि घायलों की पहचान हो गई है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर फरार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?