प्रेम प्रसंग का मामला सुलझा, गर्भवती युवती से युवक ने पति के रूप में स्वीकार किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्रामीण श्यामदेव यादव बोले- दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता किया, युवक-युवती पति-पत्नी बने

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र में चार साल पुराने प्रेम प्रसंग का मामला रविवार को आपसी समझौते के बाद सुलझ गया। गर्भवती युवती की शिकायत के बाद दोनों पक्षों के परिजनों और गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में वार्ता हुई। इसमें युवक-युवती को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया गया। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को बहू और दामाद मानने पर सहमति जताई। मामला शुक्रवार को सामने आया था। युवती ने थाने में लिखित शिकायत दी थी कि गांव निवासी युवक से उसका चार साल से प्रेम संबंध था। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और युवती गर्भवती हो गई। इसके बाद युवक दूरी बनाने लगा। परेशान होकर युवती युवक के घर पहुंची तो वह उसे देखकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार युवती की पहले उसी गांव में शादी हुई थी, बाद में तलाक हो गया था। युवती का आरोप था कि युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर साथ रहने के सपने दिखाए थे। शिकायत पर पुलिस ने युवक को थाने तलब किया था। खबर लिखे जाने तक युवक थाने नहीं पहुंचा था। रविवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और मामला आपसी सहमति से सुलझ गया। मामले की पुष्टि करते हुए ग्रामीण श्यामदेव यादव ने बताया, “दोनों पक्षों ने बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से समझौता किया है। युवक और युवती ने एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है। अब दोनों परिवार रिश्ते को मान्यता देंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?