ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील इकाई की बैठक सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील इकाई की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पीडब्लूडी के सभागार में संपन्न हुई। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर तहसील इकाई के पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने संगठन के विशेष महत्व को बताते हुए कहा कि यह ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकरों सबसे मजबूत एवं जागरूक संगठन है जो जिले का ही नही, अपितु प्रदेश का का सबसे बड़ा संगठन है। संगठन की बैठक वर्ष में कम से कम चार बार होनी चाहिए। संगठन को मजबूत करने के लिए जिले में संख्या बल अधिक से अधिक करना होगा।

पत्रकारों के हित की बातें करने वाला यह हमारा संगठन है। पत्रकारों की किसी भी समस्या के समाधान एवं उत्पीड़न के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी से भी बात की गई है।

जिलाध्यक्ष के द्वारा इस मौके पर संगठन प्रेस कार्ड वितरित किया गया।


इस दौरान बुद्धिनाथ यादव, तहसील अध्यक्ष रामकेश यादव, उपाध्यक्ष सेराज अहमद, उपाध्यक्ष विनोद मिश्र, रामनरेश शुक्ल , हनीफ खान, यादवेन्द्र प्रसाद राव उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?