मेडिकल कॉलेज गुंडा टाइप डॉक्टरों और दलालों का अड्डा : प्रधानचार्य पर अव्यवस्था को लेकर भड़के संदीप मिश्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “मेडिकल कॉलेज गुंडा टाइप डॉक्टरों और दलालों का अड्डा बन गया है।“

दरअसल, बीती रात स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमराने और मरीजों के लगातार फोन आने के बाद संदीप मिश्र अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ देर रात मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। वहां की अव्यवस्था, गंदगी और मरीजों के साथ कथित अभद्र व्यवहार को देखकर वह भड़क उठे।

संदीप मिश्र ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा, स्टाफ का व्यवहार अमानवीय है और बाहर से दवा व जांच कराने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन और प्राचार्य को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा,

“गरीब मरीज इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आते हैं, लेकिन यहां उन्हें सुविधा नहीं बल्कि अपमान मिलता है। यह अस्पताल नहीं, दलालों और दबंग व्यवस्था का अड्डा बनता जा रहा है।”

मोर्चा की ओर से सीएमएस को स्वास्थ्य मंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। इसमें अस्पताल में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, मुफ्त और समुचित इलाज, बाहर की दवा व जांच पर रोक और स्वास्थ्य सेवाओं की जवाबदेही तय करने की मांग शामिल है।

संदीप मिश्र ने यह भी मांग उठाई कि सोनभद्र जैसे बड़े और आदिवासी बहुल जिले में जल्द से जल्द 100 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाया जाए ताकि गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।

इस विरोध प्रदर्शन और निरीक्षण के दौरान काल खरवार, तेतरी देवी, उदय सिंह, विवेक मालवीय, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, विजय चौहान, दिनेश चेरो, संजय बियार, अरविंद चौहान, सुजीत विश्वकर्मा, सूरज कनौजिया समेत बड़ी संख्या में मरीज और ग्रामीण मौजूद रहे।

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उठे इस मुद्दे ने जिले की चिकित्सा सेवाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन आरोपों और मांगों पर क्या कार्रवाई करता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?