मनोज दूबे बने ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लखनऊ बैठक में तय हुआ नाम, सोनभद्र में ग्राम पंचायत अधिकारियों ने जताई खुशी

सोनभद्र। लखनऊ में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने मनोज दुबे को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक में एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि निष्ठा और कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। मनोज दुबे को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर सोनभद्र जनपद के ग्राम पंचायत अधिकारियों में हर्ष का माहौल है।
सोनभद्र के जावेद अख्तर खान, हरिओम, प्रमोद सिंह, विकास सिंह, नरेश सिंह, शंकर यादव, गुड्डू गुप्ता, अरुण चौधरी, शिवकुमार कुशवाहा, पंकज मौर्या, सुनील कुमार, श्वेता गुप्ता, कांति देवी, संजय यादव, राकेश दुबे, भारत भूषण भारती सहित कई अधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।
ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कहा कि श्री दुबे को प्रदेश संगठन मंत्री बनाए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। सभी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?