कोन में बड़ा हादसा टला: स्टेयरिंग फेल होने से यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

O- चालक की सूझबूझ से बची 40 जिंदगियां

कोन (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमपुर स्थित कोन–तेलगुड़वा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेलगुड़वा से कोन आ रही यात्रियों से भरी बस का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई की ओर बढ़ गई। बस चालक की तत्परता और सूझबूझ के कारण बस को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे लगभग 40 यात्रियों की जान बच गई।

घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। हादसे के दौरान बस में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल यात्री के सिर में गहरी चोट आई है।

स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान 65 वर्षीय मखनचु, निवासी डाल्टनगंज (झारखंड) के रूप में हुई है, जो कोन क्षेत्र में रिश्तेदारी में आए हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की मदद के साथ-साथ कोन–तेलगुड़वा मार्ग पर लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सामान्य कराया।

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन वाहनों की फिटनेस, नियमित जांच और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि चालक ने समय रहते बस पर नियंत्रण न पाया होता, तो यह हादसा भयावह रूप ले सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?