सदस्यता अभियान के साथ महिला कांग्रेस ने मनाया 40 वां स्थापना दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 40वा स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से जिला महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे की अगुवाई में मनाया गया, इस अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत किया गया।इस दौरान महिलाओ को ऑन लाइन सदस्यता दिलाकर उनको प्रमाण पत्र वितरित किया गया।


महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उषा चौबे ने कहा कि जनपद में भारी संख्या में महिलाओं को महिला कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर महिला कांग्रेस को मजबूती बनाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओ को राजनीति में आगे ले जाने के लिए अनेकों ऐतिहासिक कदम उठाई है, तमाम महिलाएं महिला कांग्रेस से जुड़कर ग्राम पंचायत से लेकर देश और प्रदेश की राजनीति में निरंतर आगे बढ़ रही है, महिलाएं अपने अधिकारों को समझे और जहाँ भी अन्याय और अत्याचार हो वहाँ संघर्ष करने लिए तैयार रहे।
श्रीमती चौबे ने कहा कि बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही है, लगतार महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार की घटनाओं से भय का माहौल ब्याप्त है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है, बेटिओ पर अत्यचार की घटाएँ आये दिन सुनने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में बढ़ती महंगाई से महिलाओ को घर चलाना मुश्किल हो गया है। लेकिन सरकार के कान में जु तक नही रेंगता है, मध्यम वर्गीय परिवार भी अब इस भयंकर महंगाई के चपेट में आ चुका है।


आज लोग कांग्रेस की तरफ आशा भारी निगाह से देख रहे है, आने वाले दिनों में बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा।
इस सदस्यता अभियान में राधिका, नीलू,राजकुमारी, रीता देवी, केवली देवी, पुष्पा, कलावती देवी ,सुनीता, सहित तमाम महिलाएं शामिल रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?