बोलेरो में भरकर हो रही थी शराब तस्करी, पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर केन के साथ तस्कर दबोचा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- बोलेरो में भरकर हो रही थी शराब तस्करी, पुलिस ने 96 अंग्रेजी शराब की बोतलें और 48 बीयर केन के साथ तस्कर दबोचा

O- सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

बभनी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बोलेरो वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद इलाके में शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नू प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 30 अप्रैल 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 96 अंग्रेजी शराब की बोतलें और 48 बीयर केन बरामद हुईं।

मौके से गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र भगवान दास विश्वकर्मा निवासी ग्राम कोंगा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बभनी में मु0अ0सं0 90/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद शराब कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई कहां होनी थी, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव और कांस्टेबल सुनील कुमार की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?