O 48 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजे गए
26 मार्च 2026 तक 4234 मरीजों का हो चुका निःशुल्क ऑपरेशन, 178 मरीजों की हुई जांच
सोनभद्र। लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज द्वारा प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में रविवार 26 अप्रैल को भी शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में मैनेजर हेमराज यादव, डॉ. श्याम बाबू द्विवेदी, डॉ. विक्रम सिंह, सुशील , दिलीप कुमार कुशवाहा, दयाराम सिंह, कुंवर सिंह व टीम के नेतृत्व में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 48 मरीजों को चित्रकूट भेजा गया। इस दौरान 178 मरीजों की जांच की गई। 62 मरीजों को निःशुल्क चश्मा व दवा वितरित की गई। जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, पवन जैन, किशोरी सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को संपन्न कराया। अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी ने बताया कि 26 मार्च 2026 तक 4234 मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन हो चुका है और 9004 मरीजों की जांच की जा चुकी है। अजीत सिंह भंडारी, पवन जैन व हरीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि लायंस क्लब द्वारा यह पुनीत कार्य कई वर्षों से किया जा रहा है। अब तक हुए सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे हैं।






