खैराही – किरवानी मार्ग बनवाने को ओबरा विधायक एवं राज्यमंत्री को सौपा पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- कई वर्षो पूर्व ईट की बनाई गई सड़क मे हो गए जगह-जगह गड्डे

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खैराही-किरवानी संपर्क मार्ग को लेकर ओबरा विधायक एवं सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़ को गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार दुबे ने पत्र सौंप कर सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।दुबे ने पत्र के माध्यम से उन्हे बताया कि खैराही-किरवानी संपर्क मार्ग पर लोगो का चलना दुश्वार हो गया एवं आए दिन यहां पर दुर्घटना होती रहती है और जगह-जगह गड्डे हो गए है।जिसके कारण बरसात के मौसम मे ज्यादा दिक्कत होती है।प्रशांत दुबे ने पत्र के माध्यम से बताया गया की खैराही मे कुसुमलता के घर से लेकर पूर्व प्रधान किरवानी वाया शुभलाल के घर तक की सड़क एवं संपर्क मार्ग लगभग पंद्रह वर्ष पूर्व ईटों की बनाई गई थी,जो इस समय जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है एवं कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। जिसके कारण स्कूली बच्चे,ग्रामीण एवं बुजुर्गों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।इस सड़क पर कई बार दुर्घटना हो चुकी हैं।इस संपर्क मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल एवं पंचायत भवन भी स्थित है।
ओबरा विधायक एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़ ने आश्वासन देते हुए शीघ्र ही खैराही-किरवानी संपर्क मार्ग का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
पत्र सौपने वाले मे मौजूद पूर्व प्रधान किरवानी शिवप्रसाद,सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार दुबे रहे।

Leave a Comment

1519
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?