लंबे समय से बीमार चल रहे वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर का विभिन्न दलों के नेताओ ने की मुलाकात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महामंत्री मोहन प्रकाश, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय एवं सदर विधायक भूपेश चौबे ने मंगलवार को पिछले 08 माह से बीमार चल रहे वरिष्ठ साहित्यकार एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अजय शेखर से उनके आवास पर मुलाकात करने के साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस दौरान अजय शेखर के साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार डाक्टर अर्जुन दास केसरी, सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र नीरव व वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया। राष्ट्रीय महामंत्री मोहन प्रकाश ने कहां की यह सम्मान श्री शेखर के साहित्य राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान का सम्मान हैं।

उक्त अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता , कवि जगदीश पंथी, प्रभात सिंह चन्देल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष हाजी फरीद खान, स्वामी अरविन्द सिंह मृदुल मिश्रा, सुशील पाठक, अमरेश देव पांडेय, दया शंकर देव पाण्डेय, गोपाल स्वरूप पाठक, राजीव त्रिपाठी, कन्हैया पांडेय, जितेन्द्र पाण्डेय, वंशीधर पाण्डेय, विकास मिश्रा व अन्य मौजूद थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?