लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज संविधान और न्यायपालिका की गरिमा पर हमला:जगजीवन सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की आपात बैठक, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर की मांग

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के सभागार में एक आपात बैठक पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता एवं पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट के संचालन में संपन्न हुई। बैठक का एकमात्र एजेंडा लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठी चार्ज की घटना थी।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा, “अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ है। लखनऊ में अपनी जायज मांगों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे वकीलों पर जिस प्रकार बर्बरता से लाठियां बरसाई गईं, वह अत्यंत शर्मनाक है। यह केवल वकीलों पर नहीं, बल्कि संविधान और न्यायपालिका की गरिमा पर हमला है। सोनभद्र का प्रत्येक अधिवक्ता इस घटना से स्तब्ध और आक्रोशित है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं।”
उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव एडवोकेट ने कहा, “पुलिस का यह कृत्य तानाशाहीपूर्ण और अलोकतांत्रिक है। सरकार को तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिसकर्मियों एवं आदेश देने वाले अधिकारियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। घायल अधिवक्ताओं का समुचित इलाज और व्यवस्था की जाए।”
बैठक में अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, और वकीलों पर बल प्रयोग न्याय व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सोनभद्र के अधिवक्ता आंदोलन को और तेज करेंगे।
बैठक में राजेश कुमार यादव, पवन कुमार सिंह, रियाज खान, विनीत श्रीवास्तव, रामगुल्ली यादव, टीटू कुमार गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, कामता प्रसाद यादव, आदर्श देव पांडेय, सुरेश सिंह कुशवाहा, नवीन पांडेय, विनीता चंद्रकला गिरी, सरस्वती देवी अधिवक्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?