एनसीएल की आउट सोर्सिंग कम्पनियां कर रही बेरोजगारों का शोषण:रोशन लाल यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सोनांचल संघर्ष वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड को ज्ञापन देकर मामले में अवगत कराया गया। श्री यादव ने कहा कि इसके बाद एनसीएल खड़िया कोयला परियोजना की निजी कंपनी कलिंगा में विस्थापित, प्रभावित और लोकल बेरोजगारों की भर्ती घोटाले के खिलाफ 20 अप्रैल रविवार को 12 बजे शक्तिनगर चिल्का झील पार्क में सोनांचल संघर्ष वाहिनी दल के राष्ट्रीय महासचिव पुष्पेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में विस्थापित, प्रभावित और लोकल बेरोजगारों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

बैठक में मुख्य अतिथि सोनांचल संघर्ष वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव भी शिरकत करेंगे तथा निजी कंपनी कलिंगा के खिलाफ संरक्षण प्राप्त संगठित गिरोह के द्वारा भर्ती घोटाले को लेकर व्यापक जन आंदोलन चलाने की रणनीति बनेगी तथा बैठक में आंदोलन की तिथि का ऐलान होगा।

यह जानकारी सोनांचल संघर्ष वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने दिया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?