किन्नर अखाड़ा कराएगा अर्ध नारीश्वर महायज्ञ,19 से 25 अप्रैल तक होगा आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्रवासियों का कल्याण ही इसका उद्देश्य : महामंडलेश्वर

किन्नर चंचलनाथ सहित कई विदेशी श्रद्धालुओं के आने की संभावना

काशी के विद्वत पंडित रोज करेंगे यज्ञ

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संत हेमलता सखी की पहल पर जनपद में पहली बार एक अर्ध नारिश्वर महायज्ञ सदर तहसील के ओरगाइ गांव में 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है।

इस सम्बंध में संयोजक मण्डल के सदस्य अशोक चौबे ने बताया कि किन्नर संत महामंडलेश्वर हेमलता विश्व की दूसरी किन्नर विद्वान कथा वाचक हैं। प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में सबसे ज्यादा भीड़ होती थी, लेकिन काफी संख्या में श्रद्धालु आशीर्वाद नहीं ले पाए, किन्नर अखाड़े ने यह निर्णय लिया कि किन्नर संत सीधे भक्तों के पास पहुंचे और उन्हें आशीर्वाद दें। 6 दिवसीय कथा में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक हवन यज्ञ होगा और शाम को 6 बजे से 9 बजे तक प्रवचन और कथा होगी, तत्पश्चात वृंदावन से पधारे कलाकार कृष्ण लीला का मंचन करेंगे।


इस कथा में ऐसे किन्नर संत भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे जिनका सामान्य रूप से दर्शन दुर्लभ है। इस अवसर पर किन्नर अघोरी संत चंचल नाथ जी के आने की भी संभावना है। कुछ विदेशी युवतियां जिनकी सनातन धर्म में आस्था है, उन्होंने भी कथा श्रवण की सूचना भेजी है। 18 अप्रैल को वैदिक जागरण के तहत कलश यात्रा निकाली जाएगी और 19 अप्रैल से महायज्ञ और कथा का कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हो जाएगा।


राकेश त्रिपाठी उर्फ शिशु त्रिपाठी ने बताया कि किन्नर समुदाय को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद है कि उनकी वाणी सत्य होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?