शरीर एक मन्दिर, स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी: राजेन्द्र जैन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

विद्यालय में स्कूली बच्चों ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य लोगों की बीमारियों की रोकथाम, सेहतमंद जीवन शैली और सभी के लिए स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया गया।

विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र आकाश कुमार मौर्य एवं अनमोल के द्वारा डॉक्टर की भूमिका निभाई गई। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद जैन के द्वारा बताया गया कि हम सभी लोगों का शरीर एक मंदिर के समान है जिसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी है।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया को स्वास्थ्य क्षेत्र में एकजुटता की जरूरत महसूस हुई। लोगों में सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व दिवस मनाया जाता है यह सिर्फ एक तारीख नहीं है बल्कि हमें अच्छे स्वास्थ्य की अहमियत याद दिलाने के लिए खास है।

संतोष कुमार पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 का विषय स्वास्थ्य शुरुआत ,आशापूर्ण भविष्य है हम सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए।

इस अवसर पर अंबर उपाध्यक्ष, सुरेंद्र यादव ,मनोज दुबे, मनीष त्रिपाठी, नैंसी अग्रहरि ,सीता पांडे, संजू पाण्डेय , आंचल पटेल , पूजा शर्मा आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?