काशी विद्यापीठ : स्नातकोत्तर तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर के अंक सुधार की परीक्षा 16 अगस्त से

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिवम गुप्ता

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातकोत्तर तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की बैक/अंक सुधार की परीक्षा 16 अगस्त से शुरू होगी।

कुलसचिव/परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि एम.ए./एम.एस-सी./एम.काम./एम.एस.डब्ल्यू. के तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर (पुराना पाठ्यक्रम) की बैक/अंक सुधार की परीक्षा उक्त तिथि से दो पालियों में होगी। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा प्रथम पाली पूर्वाह्न 09 से 12 बजे तक एवं चतुर्थ सेमेस्टर की द्वितीत पाली अपराह्न 02 से 05 बजे तक होगी। परीक्षा की विस्तृत समय सारिणी काशी विद्यापीठ की वेबसाइट पर अपलोड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?