अग्नि सुरक्षा के उपकरणो का संयुक्त निदेशक स्वास्थ ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अग्नि सुरक्षा सप्ताह 21 से 26 अप्रैल तक शासन के निर्देश पर मनाया जा रहा है। आज डा० अश्वनी कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी, संयुक्त निदेशक मीरजापुर मण्डल डा० जी प्रसाद द्वारा फायर सेफ्टी की व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के लिए निरीक्षण किया।

डा० जी प्रसाद संयुक्त निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं डा० जीएस यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से उक्त के सम्बन्ध में मेडिकल कालेज, 100 वेडेड एमसीएच विंग, एवं पीपीसी राबर्ट्सगंज का निरीक्षण किया गया।

संयुक्त निदेशक डा० जी प्रसाद द्वारा अग्नि सुरक्षा के समस्त उपकरणों का गहनता से निरीक्षण किया गया, एवं उपस्थित स्टाफ से उक्त के सम्बन्ध में माकड्रिल भी कराया गया, माकड्रिल के समय फायर एलार्म सिस्टम व फायर हाइड्रेन्ट वाटर पम्प हाऊस सही ढंग से कार्य करते हुए पाया गया। फायर आडिट की एनओसी प्राप्त है, जिसकी वैधता 22 जुलाई 2026 है। समस्त फायर इन्स्ट्रीग्यूसर क्रियाशील पाये गये एवं वैधता 11 जुलाई 2025 पायी गयी। इलेक्ट्रिग वायरिंग सिस्टम भी चुस्त-दुरूस्त पायी गयी।

मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियोंध् स्टाफ को निकासी द्वार पर बोर्ड लगाने एवं समस्त उपकरणों के परीक्षण की तिथि अंकित किये जाने का निर्देश दिया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?