मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत रामगढ़ में जन चौपाल, केंद्र सरकार पर अधिकारों में कटौती का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

O- कांग्रेस नेताओं ने चेताया, एक सप्ताह में जवाब नहीं तो ब्लॉक कार्यालय पर होगा आंदोलन

कोन (सोनभद्र) । विकासखंड कोन के ग्राम पंचायत रामगढ़ में गुरुवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक महासचिव कन्हाई राम कनौजिया ने की। जन चौपाल में बड़ी संख्या में. ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमलेश ओझा, पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी तथा पीसीसी सदस्य एवं अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रवि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

नेताओं ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर मनरेगा के मूल स्वरूप में बदलाव कर गरीबों और मजदूरों के अधिकारों में कटौती करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि नियमों में किए गए परिवर्तनों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को समय पर रोजगार नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदन गुप्ता ने किया, जबकि संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनायकांत चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान पंडाल “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”, “राहुल गांधी जिंदाबाद” और “प्रियंका गांधी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर विकासखंड कार्यालय से मनरेगा कार्यों का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सहयोग से पुलिया निर्माण कराने वाले ब्लॉक महासचिव अनिल यादव को अध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जन चौपाल उत्साहपूर्ण और संघर्षशील वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?