राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में कल होगा अंतर्राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज  में अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान श्रृखला का आयोजन 21 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ प्रो. सिरो रोड्रिगेज आर, प्रोफेसर नेशनल विश्वविद्यालय मेयर डि सेन मार्कोज लीमा पेरू द्वारा विविध क्षेत्रों में डेटा विज्ञान और व्यवसाय पद्धतियों में वर्तमान को आगे बढ़ाना और जटिल वास्तविक दुनिया की समस्याओं को चुनौती देते हुए नवाचार को प्रोत्साहित करना हेतु विषय पर अपनी राय रखेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पीके वर्मा व डॉ. विकास तिवारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थीयो के लिए बहुत ही लाभप्रद साबित होगा कार्यक्रम की अनुमति हेतु संस्थान के निदेशक प्रोफेसर गीतम सिंह तोमर का आभार व्यक्त करते हुए कहा इस तरह के व्याख्यान श्रंखला का निरंतर आयोजन संस्थान में होता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?