स्कूल बैन से बाइक की टक्कर, मासूम की मौत,पति-पत्नी हुए घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद में शाहगंज थाना क्षेत्र के ढुटेर गांव के समीप स्कूल बैन मैजिक से बाइक सवार के बीच टक्कर हो गई जिसमे मां की गोद मे बैठे 22 माह के मासूम की गिरने से मौत वही बाइक सवार दम्पत्ति घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अकछोर गांव अपने मायके से पूजा अपने 22 माह के बेटे और पति चन्दन के साथ बाइक से मिर्जापुर जनपद के भावा जा रही थी। बाइक सवार दम्पत्ति  पर स्टेट हाइवे कलवारी – खलियारी मार्ग शाहगंज थाना क्षेत्र के ढुटेर पहुचे थे कि सामने से आ रही स्कूल बैन मैजिक से बाइक की टक्कर हो गयी। इस टक्कर से दम्पत्ति गिर गए और मां की गोद में बैठा मासूम बेटा दूर छटक कर जा गिरा। स्थानीय लोगो मे घायलों को निजी अस्पताल ले गए जहां दोनो का उपचार चल रहा है वही मासूम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

वही घायल दम्पत्ति में मासूम की मौत पर कोहराम मच गया वही पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दिया।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?