मासूम बच्ची की ट्रक के चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी थाना क्षेत्र के बडहोर गांव में मस्जिद तिराहे पर हुई घटना

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बडहोर गांव स्थित मस्जिद तिराहे पर मंगलवार को देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।और ईंट पत्थर से ट्रक के शीशा को भी तोड़ दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बडहोर निवासी नूर आलम की दो वर्षीय पुत्री रानादिल सड़क के समीप मौजूद थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक चौदह चक्का ट्रक की चपेट में आने से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी लेकर भागे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मासूम की मौत की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया और ईंट-पत्थर तथा लाठी-डंडों से उसके शीशे तोड़ दिए। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई और ग्रामीणों ने घंटों तक हंगामा किया।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव तथा मय बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह उग्र भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया।

ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया लिया गया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा ट्रक और चालक को सुरक्षित कब्जे में लिया गया।पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीण सड़कों पर न चले ट्रक :- बभनी के बडहोर गांव में सैकड़ों ट्रक चालक और ट्रक मालिक भी है यह ट्रक लेकर गांव की सड़कों पर सरपट दौडते है जिसको लेकर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है मंगलवार की रात इसी तरह की घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मच गया।भीड़ की मांग थी की ट्रक मुख्य सड़क पर ही खड़ा करें। गांव के अन्दर ट्रक का प्रवेश रोका जाए।

Leave a Comment

1502
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?