भाजपा सरकार मे महंगाई चरम पर है,गरीब जनता महंगाई की मार झेल रही है : छोटेलाल खरवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे छोटे लाल खरवार

अमित मिश्रा

रामगढ (सोनभद्र) । सोनभद्र चतरा क्षेत्र अंतर्गत बेलौडी डाक बंगले पर इंडिया गठबंधन, सपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें इंडिया गठबंधन सपा के लोकसभा 80 सीट के प्रत्याशी पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने सत्ता पक्ष पर हमलावर होते हुए बोले की भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है बेरोजगारी बेतहासा बढी है भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद गिट्टी, बालू सस्ता होगा सत्ता में आने के बाद चौगुन दाम कर दिया भाजपा सरकार ने उसके बाद भाजपा को महंगाई से कोई लेना-देना नहीं है गरीब जनता महंगाई की मार झेल नही पा रही रही है छोटेलाल खरवार ने कहा की हमारी केंद्र में सरकार बनती है तो जो 5 कीलो राशन निशुल्क मिलता है उसको 10 किलो प्रति यूनिट दिया जाएगा सेना की भर्ती को रेगुलर पहले जैसा किया जाएगा बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी दिया जाएगा गिट्टी बालू सस्ता होगा गैस सिलेंडर ₹500 में दिया जाएगा तमाम मुद्दों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी छोटेलाल खरवार ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए गरजे इस कार्यक्रम में मौजूद सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय यादव, संजय यादव, सईद कुरैशी सहित हजारों कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?