पतंजलि योग समिति के पूर्वी जिलो का सम्पर्क कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजेश कुमार पाठक

प्रयागराज में था संपर्क राज्य कार्यालय, अब वाराणसी से अटैच होंगे उत्तर प्रदेश पूर्व के जिले

अतिथियों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

    सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। योग को जन जन तक पहुचाने के संकल्प के साथ स्वामी बाबा रामदेव के दिशा-निर्देश पर पतंजलि योग समिति के संपर्क राज्य कार्यालय का शुभारंभ रविवार को वाराणसी में हुआ। प्रदेश के पूर्वी जिलों वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर जिले के पतंजलि योग समिति के लोगों को प्रयागराज नहीं जाना पड़ेगा।


    कार्यक्रम का शुभारंभ राघवेंद्र की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी भगवान सिंह के मार्गदर्शन एवं पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारों दुर्गेश के नेतृत्व में यज्ञ हवन, दीप प्रज्वलन व मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। पतंजलि योग परिवार वाराणसी के आयोजक मंडल द्वारा अतिथियों एवं सभी जनपदों से पधारे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।


    पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी वाराणसी मुकेश जी व उनकी धर्मपत्नी रीना जी के अथक प्रयास से यह पुनीत कार्य होने से उत्तर प्रदेश पूर्व के सभी जनपदों के लिए गौरव की बात है। संपर्क राज्य कार्यालय प्रभारी वाराणसी का दायित्व राज्य संवाद प्रभारी सुरेंद्र नाथ जी को दी गई।


    विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत स्वाभिमान के सह राज्य प्रभारी संदेश योगी, युवा भारत राज्य प्रभारी बृजमोहन, पतंजलि किसान सेवा समिति राज्य प्रभारी ओम प्रकाश , सभी राज्य कार्यकारिणी सदस्य तथा मंडल प्रभारी धीरज , अयोध्या से अरुण कुमार , आजमगढ़ से अरुण कुमार यादव , चंदौली से राजेश , जौनपुर से शशि भूषण सिंह , भदोही से सुरेश , सोनभद्र से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, युवा भारत जिला प्रभारी मयंक दुबे,भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह,पतंजलि योग समिति जिला संरक्षक शिव पूजन झा सपत्नीक उपस्थित रहे।

    जनपद वाराणसी के सभी संगठनों के प्रभारी सतीश, रमेश भाई ,अनूप,कौशल्या बहन,अवधेश योगी, लक्ष्मी नारायण , अजय योगी तथा सभी देवतुल्य योग साधक भाई-बहनों को नए संपर्क राज्य कार्यालय के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गई।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1543
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?