दुद्धी (सोनभद्र) । क्षेत्र के कटौली गांव की एक प्रसूता महिला का 102 एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। एंबुलेंस के कर्मचारी ने एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराकर सीएचसी दुद्धी भर्ती कराया। जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दुद्धी ब्लॉक के कटौली गांव निवासी प्रसुता महिला सुशीला को प्रसव पीड़ा होने पर उनके परिजनों ने मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे डायल 102 एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस पर प्रसूता महिला को आशा बहन ने लेकर सीएचसी के लिए निकल गए। बीच रास्ते मे महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर एंबुलेंस स्टाफ ने कादल गांव के किनारे एम्बुलेंस किनारे रोकी और सुरक्षित प्रसव कराया। उन्होंने बिटिया को जन्म दिया। प्रसव कराने में एंबुलेंस UP32FG0291 स्टाफ के ईएमटी अनिल कुमार पायलट हिरालाल ने सहयोग किया। इसके बाद जच्चा बच्चा को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। जहां दोनों सुरक्षित है।







