एम.वी.एम. पब्लिक स्कूल में फाइनल क्विज प्रतियोगिता 2025-26 का सफल आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। माँ वैष्णों मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 की फाइनल क्विज प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जूनियर एवं सीनियर वर्ग की टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय परिसर में ज्ञान, प्रतिस्पर्धा एवं उत्साह का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।
जूनियर वर्ग में टीम ए, बी, सी एवं डी ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बाद टीम ए ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम ए के सदस्य आयांश सिंह, इशिका सिंह, पंखुड़ी एवं श्रेया रहे। द्वितीय स्थान टीम डी ने प्राप्त किया, जिसमें अनुष्का, गौरव पति त्रिपाठी, शौर्य पटेल एवं कुशाग्र पटेल शामिल रहे।
सीनियर वर्ग में भी टीम ए, बी, सी एवं डी के मध्य रोचक प्रतिस्पर्धा हुई। प्रथम स्थान टीम डी ने अर्जित किया। टीम डी के सदस्य नब्या कुमारी, गौरव सिंह, आलोक कुशवाहा, यश चौबे एवं अनुष्का मौर्य रहे। द्वितीय स्थान टीम बी को प्राप्त हुआ, जिसमें आयुष सिंह, आरुही पटेल, रितिका सिंह, अदिति पांडेय एवं अदिजी जैन सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय पांडेय द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। आयोजन में अवधेश चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, कृष्णानंद मिश्रा, अमित पटेल एवं प्रिया श्रीवास्तव का सराहनीय सहयोग रहा। विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ करती हैं।
क्लस्टर प्राचार्य श्रवण कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव एवं विजय कुमार द्विवेदी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ज्ञान ही सफलता का आधार है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी, जे. एन. त्रिपाठी एवं एस. एन. द्विवेदी ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?