भागवत की जनसंख्या वृद्धि की अपील पर गिरीश ने जताई आपत्ति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डाक्टर मोहन भागवत द्वारा लखनऊ दो दिवसीय प्रवास के दौरान हिन्दू परिवार को कम-से-कम तीन बच्चे पैदा करने की नसीहत पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने कहा कि मोहन भागवत को जनसंख्या वृद्धि करने की अपील करने की बजाय मंहगाई कम करने और रोजगार बढ़ाने की बात करनी चाहिए जनहित में।
गिरीश पाण्डेय ने कहा आज बच्चों के पालन-पोषण, बच्चों की शिक्षा चिकित्सा का खर्च इतना ज्यादा है कि बेरोजगार युवा पीढ़ी जिम्मेदारी लेने में खुद को अक्षम महसूस करते हुए कम बच्चों की प्लानिंग कर रहा है। आज बगैर किसी कानूनी दबाव के लोग कम बच्चे अच्छे का राग सिर्फ बढ़ती मंहगाई और घटता रोजगार ही जनसंख्या वृद्धि में मुख्य रूप से बाधक है।
गिरीश पाण्डेय ने कहा कि मोहन भागवत जी यदि वास्तव में जनसंख्या वृद्धि में हो रही कमी को लेकर चिंतित हैं तो सरकार से शिक्षा और चिकित्सा की निशुल्क सभी को समान व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, जनसंख्या अपने आप बढ़ने लगेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को मंहगाई और बेरोजगारी को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे, तभी जनसंख्या वृद्धि में सुधार हो सकता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?