नौगढ़ में जहरीले सांप ने महिला को डसा, परिजनों ने CHC नौगढ़ में कराया भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील के जरहर गांव में रविवार रात एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नौगढ़ में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है।

घटना रविवार रात करीब 7 बजे की है। 60 वर्षीय फल्ली, पत्नी आदि, किसी काम से बाहर से लौटकर घर में प्रवेश कर रही थीं। तभी दरवाजे की चौखट के पास छिपे एक करैत सांप ने उनके दाहिने पैर के तलवे के पास डस लिया।

महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडे की मदद से सांप को हटाया। परिवार ने झाड़-फूंक में समय बर्बाद नहीं किया उन्होंने तुरंत अपने निजी वाहन से फल्ली को CHC नौगढ़ पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. चंद्र ने महिला को एंटी-स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया। कुछ घंटों के उपचार के बाद फल्ली की हालत में काफी सुधार देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?