नौगढ़ ब्लाक परिसर में 19 जोड़ों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लिए सात फेरे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लॉक परिसर में सोमवार को एक खुशियों भरा आयोजन हुआ, जहां 19 जोड़ों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। इन जोड़ों ने सनातनी रीति-रिवाज से अग्नि के सात फेरे लिए और अपनी जिंदगी की नई यात्रा शुरू की।

आपको बता दे की मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पूर्व में आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद गरीब और कमजोर आर्थिक हालात वाले 20 जोड़ों का चयन किया गया था। हालांकि इस योजना के तहत 20 जोड़ों की शादी होनी थी लेकिन एक जोड़ा कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सका।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को कुल 51 हजार रुपए की सहायता प्रदान की गई, जिसमें 35 हजार रुपए वधू के बैंक खाते में जमा किए गए, 10 हजार रुपए में आभूषण और गृहस्थी के सामान दिए गए और 6 हजार रुपए विवाह खर्च के लिए दिए गए।

शादी संपन्न होने के बाद, वीडियो अमित कुमार द्वारा सभी जोड़ों को स्टैंड पंखा उपहार में दिया गया, जबकि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ (सुड्डू सिंह) द्वारा सिलाई मशीन उपहार में दिया गया और विवाह प्रमाणपत्र भी दिया गया।

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि, ब्लॉक काप्रेतिव सुधीर मौर्य, प्रधान पति दीपक गुप्ता,संचालक राजू पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए शुरू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों के लिए बेटी के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?