पत्नी की विदाई कराने ससुराल आया बेटा हुआ गायब, तलाश में भटक रहा पिता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

20 जुलाई को घर से ससुराल के लिए निकला था और 22 जुलाई से ही है गायब

शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव का मामला

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।जनपद में एक पिता ससुराल आये बेटे की तलाश में भटक रहा है। पीडित पिता शर्मा चौरसिया पुत्र स्व दशरथ निवासी ग्राम राजा गडवड़ा थाना हालिया मिर्जापुर ने बताया कि उसके बेटे राकेश चौरसिया कि शादी राजेंद्र प्रशाद पुत्र बुडूक निवासी राजपुर थाना शाहगंज की लड़की से विगत छः वर्ष पहले हुई थी।

20 जुलाई को राकेश अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए घर से ससुराल आया लेकिन 22 जुलाई से ही वह ससुराल से लापता है और उसकी मोटर साइकिल ससुराल में ही खड़ी है। उसके बेटे का मोबाइल नंबर जो बंद है तथा घर से 10 हजार रुपये लेकर वह आया था, जिसमें आठ हजार रुपये अपनी पत्नी को दिया था।  वही ससुराल वालों ने बेटे के गायब होने कि सूचना हम लोगो को नही दी गयी। वह बेटे की तलाश में शाहगंज थाने पर प्रार्थना पत्र देकर लग रहे न्याय की गुहार लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?