बोलेरो से बिहार ले जा रहा था अवैध अंग्रेजी शराब, एक तस्कर 18 पेटी के साथ गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

बरामद शराब की अनुमानित कीमत पुलिस ने तीन लाख रुपये बताया

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना पुलिस टीम ने शराब की तस्करी करने वाले एक तस्कर 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया,जिसकी पुलिस ने अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये बताया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब के तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के स्थानीय थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर डेमोखाडी तिराहा ग्राम खरौधी के पास से अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी कर सोनभद्र से बिहार ले जा रहे बोलेरो वाहन संख्या JH05 AN 5266 में कुल 18 पेटी में 864 पैकेट अवैध अंग्रेजी शराब जिसकी अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये बरामद किया गया। पुलिस ने नवीन कुमार पुत्र शिवशंकर शर्मा निवासी खेतारी मुहल्ला जेल रोड, आरा थाना नगर जनपद भोजपुर बिहार को किया गया गिरफ्तार। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

वांछित आरोपी:- सोनू राय यादव पुत्र उमेश राय यादव निवासी सोनपुर थाना सोनपुर जनपद सारन छपरा बिहार।
2.श्यामसुन्दर पुत्र रामनिहोर निवासी सहिजन कला थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

बरामदगी का विवरण:- बोलेरो वाहन सं0- JH 05 AN 5266 में आफीसर्स च्वाइस विस्की 180 एमएल की कुल 09 पेटी में 432 पाउच व 8PM कुल 09 पेटी में 432 पाउच (कुल 18 पेटी में 864 पाउच) बरामद हुआ।

इस शराब तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में गोपाल जी गुप्ता प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक वंशनारायण राय चौकी प्रभारी बागेसोती, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह पुलिस चौकी प्रभारी चकरिया, शाहनवाज सिद्धिकी, देवीदयाल गौतम, सुनील कुमार सिंह, अविनाश यादव, मुकेश सोनकर शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?