पेड़ हैं तो प्राण हैं” अभियान बना हरियाली का प्रतीक, विधानसभा 401 में लगाया 75 हजार पौधे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- संदीप मिश्रा ने कहा कि अपने स्वयं के संसाधन से पर्यावरण बचाने के संकल्प को किया पूरा ।

सोनभद्र । पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वायु के संकल्प के साथ चलाया जा रहा “पेड़ हैं तो प्राण हैं” अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उपेक्षित पहाड़ी इलाकों से लेकर दूरदराज़ के गांवों तक हरियाली फैलाने के इस प्रयास ने पूरे जनपद में नई चेतना जागृत कर दी है।

अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा ने बताया कि यह अभियान विश्व योग दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 401 के बरवन गांव से आरंभ हुआ था। इसके तहत अब तक विधानसभा के 415 गांवों में पहुंचकर लोगों को पौधे वितरित किए गए हैं। अभियान के दौरान लगभग 75,000 आम और महोगनी के पौधे लगाए और वितरित किए जा चुके हैं।

मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों, नौजवानों, माताओं-बहनों और बुजुर्गों ने इस अभियान को बड़े उत्साह से अपनाया है। सभी ने न सिर्फ पेड़ लगाए, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। अभियान की टीम ने विधानसभा के कोन, कचनरवा, रामगढ़, खलियारी, कजियारी, पडरी, नेवारी, डोमरिया, सिलथम और पटना जैसे पहाड़ी इलाकों में पहुंचकर हरियाली की अलख जगाई।

उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से लगभग एक लाख परिवारों को यह संदेश दिया गया कि पेड़ जीवन का आधार हैं। पेड़ हमें न केवल ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि जीवन के हर रूप में सहयोग करते हैं। इसीलिए हमें भी इनसे प्रेरणा लेकर समाज में सहयोगी बनना चाहिए, न कि स्वार्थी।

अभियान की टीम ने आगामी वर्षा ऋतु से पहले इस अभियान को फिर से पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया है, ताकि पर्यावरण को और अधिक सशक्त किया जा सके।

इसी क्रम में छठ महापर्व के अवसर पर सजौर नहर पर अभियान की टोली ने छठ व्रतियों के लिए सेवा व्यवस्था करते हुए पौधे भी लगाए और श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

आज के कार्यक्रम में सर्वेश तिवारी, ऋषभ चौबे, वेद पटेल, अमित तिवारी, विजय चौहान, श्रीकांत पांडेय, आनंद चौबे, अतुल चौबे, आकाश चौहान, विक्की पटेल, पृथ्वी जाटव, श्रीकांत चेरो समेत सैकड़ों युवा साथियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Comment

1210
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?