समय पर खाद नही मिलेगी तो किसानो की आय कैसे होगी दोगुनी: रमेश मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

किसानों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल बैठे पूर्व ब्लाक प्रमुख

सदर तहसील परिसर में विध्य किसान मंच के बैनर तले किसानों ने किया आवाज बुलंद

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सदर तहसील परिसर मे आज  विध्य किसान मंच के बैनर तले किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्रा भूख हड़ताल पर बैठ गए।इस दौरान उन्होंने बताया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल करते हुए धरने पर बैठ गया है। वर्तमान समय मे धान की रोपाई चल रही है और साधन सहकारी समितियों व बाजार में दुकानों पर खाद नही मिल रही है।


आज किसान धान की रोपाई के लिए डीएपी और यूरिया खाद को परेशान है तो वही जनप्रतिनिधि उदासीन है जो सिर्फ होर्डिंग लगवाने में व्यस्त व स्वहित साधना में मस्त है तथा खुद की विरदावली गाने में लीन है। किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे है प्रतिनिधि व सरकार कम्पोस्ट खाद व श्री अन्न की खेती करने का सुझाव दे रही है। किसान खाद मांग रहे है तो उसके बदले मे सुझाव दिया जा रहा हैं।

सरकार खुद के हाथों से खुद को पीठ थपथपा रही है और खाद मार्केट से गायब है। देश अन्तरिक्ष की उड़ान भर रह है लेकिन किसानों को मुफ्त सुझाव देकर श्री अन्न कि खेती कर अठारवी सदी में पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। एक तरफ सरकार किसानों की आय दुगना करने की बात कर रही है लेकिन डीएपी न पड़ने से उत्पादन आधा होगा तो आय कैसे दुगना होगी। यदि तत्काल प्रभाव से शीघ्र – अतिशीघ्र खाद उपलब्ध नही करायी गई तो कचहरी परिसर मे विध्य किसान मंच के बैनर तले भूख हड़ताल उपवास और धरना जारी रहेगा।


इस मौके पर हरिशंकर त्रिपाठी ,राम नगीना, अनिल पाण्डेय, छोटे पाण्डेय, विकास मिश्रा , गिरजा शंकर, संतोष कुमार,राम प्रसाद, सुरेंद्र कुमार सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?