विवाहिता की सन्दिग्ध मौत मामले में पति और सास गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव मे बीते दिनों एक विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और सास को पेढ़ चौराहे से गिरफ्तार किया और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विवाहिता के मायके पक्ष से मिली तहरीर पर ससुराल पक्ष के पति समेत चार लोगों के विरुद्ध धारा 80 (2), 85 बीएनएस, 3/4 डीपी एक्ट के तहत दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को पति श्यामबाबू और सास सोन कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों को पेढ़ चौराहे से गिरफ्तार किया। जिन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

बता दें कि मंगलवार को मृतका मायके से अपने ससुराल आई थी और बुधवार की अल सुबह में फांसी लगी स्थिति मे मृत पाई गई थी। मृतका का मायका ग्राम चरखी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर है। महिला की शादी जून 2020 में हुई थी। उसे 4 साल का बेटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?