इंसानियत शर्मसार: सोन नदी घाट पर लावारिस मिली नवजात बच्ची, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) । जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चोपन थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी के छठ घाट पर एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना ने समाज और प्रशासन-दोनों के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह के समय स्थानीय लोगों ने घाट के पास नवजात को पड़े देखा। पहले तो लोगों को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन पास जाकर देखने पर बच्ची के नवजात होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। पुलिस द्वारा मासूम को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है और उसकी देखभाल के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल बच्ची की स्थिति सुरक्षित बताई जा रही है।

यह घटना न सिर्फ मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाली है, बल्कि यह सवाल भी उठाती है कि आखिर किन परिस्थितियों में किसी ने नवजात को इस तरह खुले में छोड़ दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, स्थानीय लोगों से पूछताछ और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश है। लोगों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल पुलिस बच्ची के माता-पिता या जिम्मेदार व्यक्ति की तलाश कर रही है। यह मामला केवल एक जिले या राज्य तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश के सामाजिक और नैतिक ताने-बाने पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?