रामगढ़ बाजार में ‘ब्लाइंड मर्डर’ का खौफनाक खुलासा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- गला रेतकर हत्या… पहले दो पिल्लों को भी बनाया था निशाना

O- सोनभद्र पुलिस ने 14 दिन बाद सुलझाई सनसनीखेज वारदात

विशेष रिपोर्ट

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का रामगढ़ बाजार पिछले दो सप्ताह से दहशत के साये में था।
मानसिक रूप से अस्वस्थ और भीख मांगकर जीवनयापन करने वाले 35 वर्षीय मंगरु की गला रेतकर निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था।

हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि बाजार के व्यापारी और स्थानीय नागरिक सहम गए। वारदात के बाद कोई स्पष्ट सुराग न मिलने से यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुका था।

लेकिन अब पुलिस ने इस ‘ब्लाइंड मर्डर’ का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है।

वारदात की रात: खून से लाल हुआ बाजार

27 और 28 जनवरी की दरम्यानी रात…
रामगढ़ बाजार के शाहजादा स्कूल के पास फुटपाथ पर सो रहे मांगू पर अज्ञात हमलावर ने हमला किया।

मंगरु अक्सर कंबल ओढ़कर सड़क किनारे सो जाता था। उसी दौरान आरोपी चोरी की नीयत से वहां पहुंचा।
जेब टटोलते समय जब मंगरु जाग गया और विरोध किया, तो हमलावर ने अपनी बेल्ट में छिपाए शीशे के टुकड़े से उसका गला रेत दिया।

अत्यधिक रक्तस्राव से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी मृतक की जैकेट से खून पोंछकर फरार हो गया।

हत्या से पहले क्रूरता की झलक

जांच में सामने आया कि आरोपी ने वारदात से पहले दो मासूम कुत्तों के पिल्लों का भी गला काट दिया था।
यह तथ्य सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में और भी आक्रोश फैल गया।

व्यापारियों का कहना था
“अगर बाजार के बीचोंबीच कोई इस तरह हत्या कर सकता है, तो आम आदमी कितना सुरक्षित है?”

पुलिस के लिए बनी चुनौती

घटना के बाद ग्राम चौकीदार की तहरीर पर थाना पन्नूगंज में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में कई टीमें गठित की गईं।
लगातार संदिग्धों से पूछताछ, सीसीटीवी खंगालना और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

आखिरकार 10 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर करवनिया नहर मझिगवां पुलिया के पास से
विकास कुमार उर्फ विक्की (निवासी ग्राम केवल, थाना कोन, जनपद सोनभद्र) को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने:

  • हत्या में प्रयुक्त शीशे का टुकड़ा
  • खून से सनी जैकेट
  • पेंट और जूते

बरामद किए।

आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का बयान

“यह घटना अत्यंत गंभीर थी। बाजार क्षेत्र में हुई इस हत्या ने आमजन में भय का वातावरण बना दिया था। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और सतर्क जांच के आधार पर ब्लाइंड मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”

अभिषेक वर्मा
पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र

बड़ा सवाल

✔ फुटपाथ पर रहने वालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?
✔ मानसिक रूप से असहाय लोगों की सुरक्षा को लेकर क्या नीति है?

रामगढ़ बाजार की यह वारदात के आरोपी के पकड़े जाने पर व्यापारियों और क्षेत्र की जनता ने राहत की सांस ली।

पुलिस टीम को सम्मानित पुरस्कार : पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने ब्लाइंड मर्डर करने वाले आरोपी को पकड़ कर ह्त्या का सफल अनावरण करने पर 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार की घोषणा की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?