ध्वाजारोहण कर दी सलामी, संविधान की ली शपथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देश भक्ति के गीतों के साथ हुआ ध्वजारोहण

नपा अध्यक्ष ने महात्मा गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया संदेश

सोनभद्र। 76वें गणतन्त्र दिवस के अवसर  अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा कार्यालय में ध्वाजारोहण किया गया। ध्वाजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान होने के उपरान्त उपस्थित सभी लोगों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी तथा संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली गयी तथा प्रांगण में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा 76वेें गणतन्त्र की शुभकामनाएं दी गयी।
उक्त अवसर पर नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने भी 76वें गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये बताया कि आज के दिन ही भारत में रहने वाले सभी लोगों को समानता, धार्मिक स्वतन्त्रता, समता, लोकतन्त्र, समाजवाद आदि अधिकार प्राप्त हुये।
अध्यक्ष द्वारा गणतन्त्र दिवस पर नगर के गरीब असहाय लोगों को कम्बल वितरित किया गया जिसमें जीरा देवी, अधिराजी, मालती देवी, फूलवन्ती, चिरौंजी, शबाना माधुरी, सुमेर यादव, रियाजुद्दीन, जहरूनिशा, शिवकुमारी आदि नगर के लगभग 100 गरीबों को ठण्ड से बचाव हेतु कम्बल का वितरण किया गया। उक्त अवसर नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सभी वार्डों के सदस्यगण के अतिरिक्त नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव, अवर अभियन्ता मनीष कुमार, विमलेश कुमार, संत कुमार सोनी, रामबिलास गुप्ता आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?