मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर हाकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर विधायक ने खिलाड़ियों हाकी स्टीक देकर किया पुरस्कृत

सोनभद्र। मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद के तियरा विशिष्ट स्टेडियम में वृहद खेल का आयोजन किया गया ।क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद ने बताया कि खेल निदेशालय उप्र के तत्वावधान में जिला खेल के तत्वाधान में मेजर ध्यानचन्दध्यै के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 26 अगस्त से 31 तक वृहद खेल के आयोजन में जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल आठ टीमें नवज्योति इण्टर कालेज चुर्क, भगत सिंह स्पोर्टिंग क्लब, इलेवेन किंग, हास्टल टीम स्टेडियम, ध्यान चन्द्र स्पोर्टिंग क्लब, तियरा स्टार स्पोर्टिंग क्लब, चुर्क इलेवन क्लब, भगत सिंह इलेबन किंग, ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ व पुरस्कार वितरण सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। टीमों ने अपने-अपने पूल में मैच खेलते हुये सेमीफाइल मैच में प्रवेश किया जिसमें पहला मैच नव ज्योति इण्टर कालेज चुर्क बनाम हास्टल टीम द्वारा खेला गया। जिसमें नव ज्योति इण्टर काजेज चुर्क ने 5-3 से हास्टल टीम को परास्त कर जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनायी।

इसी क्रम में दूसरा सेमीफाइल मैच चुर्क इलेवन बनाम ध्यान चन्द्र स्पोटिंग के मध्य खेला गया जिसमें 4-2 से जीत हासिल करते हुये, चुर्क इलेवन फाइनल में जगह बनायी। फाइनल मैच चुर्क इलेवन क्लब बनाम नव ज्योति इण्टर कालेज चुर्क के मध्य खेला गया जिसमें 5-3 से नव ज्योति इण्टर कालेज चुर्क को हराकर चुर्क इलेवन विजेता रही। विजेता व उपविजेता को पुरस्कृत करते हुये उपरोक्त सभी टीमों के 15 वर्ष से कम आयु के बालकों को खेल निदेशालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी।

वही सदर विधायक भूपेश चौबे ने हॉकी स्टीक खिलाड़ियों को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका में दीपक गुप्ता, अभिनव प्रताप, शिवाकान्त, लक्की, राहुल निखिलेश गुप्ता एवं अन्य खेल प्रेमी विश्वास शर्मा एवं सुमंगला शर्मा अन्तर्राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच, सुभाष वालीबाल कोच, सुनील यादव एथलेटिक्स कोच, उपस्थित रहें।

इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद द्वारा अतिथियों एवं अन्य खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किये।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?