हिंदू सम्मेलन : हिंदू धर्म मानवता का धर्म है।  सुभाष जी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सुभाष बस्ती नगर के बभनौली मोहाल में सकल हिंदू समाज द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता की प्रतिमा और भगवान राम की प्रतिमा पर पुष्प, माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू धर्म मानवता का धर्म है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में विनम्रता और विशालता दोनों का समावेश है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में नारी का सम्मान किया जाता है और परिवार को मजबूत करने पर जोर दिया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भारत माता की आरती और सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में हरेंद्र, महेश शुक्ला, शिवम सिंह, आशुतोष, अमन, प्रियांशु, सभासद विरेंद्र प्रताप सिंह, रामबली आदि और मातृशक्ति के रूप में माताएँ बहने उपस्थित रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?